मुंबई कंगना रनौत और शिवसेना विवाद के बीच अब एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटील कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि कंगना पब्लिसिटी स्टंट के लिए यह सब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अपशब्दों का प्रयोग करके मुंबई का अपमान किया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में जयंत पाटील ने कहा कि व्यवसाय का अवसर, महिला सुरक्षा और सहिष्णुता की दृष्टि से मुंबई और महाराष्ट्र ने देश में आदर्श कायम किया है। उन्होंने कगंना का बिना नाम लिए कहा कि हालांकि कुछ लोग इसके लिए आभारी नहीं हैं। यह बहुत वेदनादायक है। 'अपमानजनक शब्द कहना पब्लिसिटी स्टंट' एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षित शहर की पुलिस बल की तुलना पाकिस्तान के साथ करना बेहद निंदनीय है। पुलिस के बारे में अपमानजनक बातें कहने का मतलब सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने कहा कि हमारी माता मुंबई है। यह किसी के साथ भेदभाव न करते हुए सभी को गले लगाती है। इसलिए मुंबई का और राज्य के सर्वोच्च पदों का सम्मान होना चाहिए। 'इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं' जयंत पाटील ने कहा कि मुंबई के सम्मान को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस मुख्यमंत्री थे तब अगर किसी ने उनके बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया होता तो वह भी इसकी निंदा करते। राज्य के प्रमुखों के खिलाफ इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को जनता या कोई और बर्दाश्त नहीं करेगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3ikugmh
अब एनसीपी का कंगना पर हमला, बयानों को बताया महज पब्लिसिटी स्टंट
Reviewed by IB CITY
on
9:47 AM
Rating:

No comments:
Thanks for visit IB City