टैगोर जयंती: नोबेल प्राइज संस्था ने यूं किया याद

नई दिल्ली महान कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की आज जयंती है। टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोरसंको हवेली में हुआ था। गुरुदेव के नाम से मशहूर टैगोर बचपन से कविताएं और कहानियां लिखा करते थे। उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये उन्हें सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। टैगोर नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय शख्स थे। गुरुदेव ने भारत (जन गण मन) और बांग्लादेश (आमार सोनार बांग्ला) का राष्ट्रगान लिखा है। वह ऐसा करने वाले एकमात्र कवि हैं। टैगोर के जन्मदिन पर नोबेल प्राइज संस्था ने भी इस महान कवि को श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में संस्था ने लिखा है कि दुनिया के पहले गैर यूरोपीय साहित्यकार जिसे नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। उनकी संवदेनशील और बेहतरीन कविता के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2L3ufnE
टैगोर जयंती: नोबेल प्राइज संस्था ने यूं किया याद टैगोर जयंती: नोबेल प्राइज संस्था ने यूं किया याद Reviewed by IB CITY on 8:16 AM Rating: 5

No comments:

Thanks for visit IB City

Powered by Blogger.